{"_id":"6245f45d0fb4191d544afb4b","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2568692171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनकोटिया ने दिए आप में शामिल होने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। करीब एक साल पहले जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी से अलग हुए पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया अगामी चैत्र नवरात्रों में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो सकते हैं। इसके संकेत उन्होंने वीरवार को उधमपुर में आयोजित कार्यकर्ताओं व समर्थकों की एक बैठक में दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैठक में जनता व समर्थकों की सहमति से निर्णय ले लिया है, जिसकी सार्वजनिक घोषणा 2 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रों में होगी। आप में शामिल होने के स्पष्ट संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा है कि नवरात्रों से पहले अपने घरों में पड़े कुर्सी, टेबल व अन्य चीजों पर जमी धूल को हटाने के लिए झाड़ू लेकर सफाई करना शुरू कर दें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पैंथर्स पार्टी के साथ अपने राजनैतिक करियर की शुरूआत करने वाले मनकोटिया लगातार दो बार उधमपुर के विधायक रहे हैं। दोनों बार उन्होंने पैंथर्स पार्टी के निशान पर भाजपा को कड़ी टक्कर देकर विधानसभा का चुनाव जीता। लेकिन साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें मोदी लहर में आजाद उम्मीदवार रहे पवन कुमार गुप्ता से हार मिली। बीते वर्ष मनकोटिया ने पैंथर्स पार्टी में पारिवारिक झगडे़ को कारण बताते हुए इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।