{"_id":"6202bd067a08f66d8a27db6d","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2534450101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में समय पर सारे कार्य खत्म करे यूईईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में समय पर सारे कार्य खत्म करे यूईईडी
विज्ञापन
उधमपुर। देविका परियोजना के तहत सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य की निगरानी के लिए नगर परिषद की बनाई कमेटी ने मंगलवार को अध्यक्ष विक्रम सिंह सलाथिया की अध्यक्षता में यूईईडी के अधिकारियों व ठेकेदार के साथ बैठक की। इस दौरान जरूरी निर्देश भी जारी किए।
शहरवासियों की तरफ से बार बार शिकायतें मिलने के बाद नप ने इस काम की निगरानी के लिए कमेटी का गठन किया है। इसमें चार पार्षदों को रखा गया है। वार्ड 6 के पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया इसके अध्यक्ष हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह नप कार्यालय में पहली बैठक का आयोजन किया। सबसे पहले उन्होंने चल रहे कार्य की जानकारी ली। फिर निर्देश दिए कि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य गाइडलाइन के अनुसार ही होना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो। मौजूदा समय में कितना काम पूरा किया गया है, और कितना बचा है? इसकी पूरी रिपोर्ट दी जाए।
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद गलियों की हालत सुधारी नहीं गई है, उनकी हालत को जल्द सुधारा जाए। तारकोल डाला जाए। इससे लोगों को परेशानी न हो। कमेटी ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की भी जानकारी ली। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि इसका कार्य जून 2022 तक पूरा करना है। और यह हर हाल में तय समय पर ही पूरा हो।