{"_id":"620d4aefb86ce022d91cf858","slug":"meeting-katra-news-jmu25398222","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं का लोगों को सीधा मिले लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं का लोगों को सीधा मिले लाभ
विज्ञापन
भाजपा ने सुशासन समन्वय विभाग का एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार को भाजपा के सुशासन समन्वय विभाग के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता रियासी के जिला प्रधान शिल मंगोत्रा ने की। जिसमें राज्य के संयोजक अरुण गुप्ता ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी का इस विभाग को बनाने का उद्देश्य योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही केंद्र तथा राज्य की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों सहित जनहित योजनाओं को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लागू कराना व देखरेख करना है। जिसका सीधा लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे।
संयोजक ने कहा कि इसको लेकर प्रदेश से लेकर जिला स्तर, जिला विकास परिषद, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, आदि के जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद शुरू किया गया है। कटड़ा में भी प्रशिक्षण शिविर इसको लेकर ही आयोजित किया गया है। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने विभाग बनाए जाने की सराहना की और कहा कि निसंदेह इससे आम लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, डीडीसी अध्यक्ष सर्व सिंह नाग ने कहा कि पार्टी जो भी उन्हें दायित्व सौंपेगी, वह तन मन धन से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, इस मौके पर राज्य सह संयोजक विजय शास्त्री, डॉ. अक्षय कुमार, नपा के उपप्रधान अजय बडू, नपा अध्यक्ष विमल इंदु, रियासी नगर पालिका अध्यक्ष शशिपुरी, डीडीसी सदस्य व कटड़ा मंडल प्रधान राजेंद्र मेंगी, बीडीसी सदस्य पौनी, बीडीसी पैंथल ब्लॉक चंद्र मोहन सिंह, चमन लाल भगत, पंडित शिवकुमार जंवाल, राकेश दुबे, सोहनलाल सहित भजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा ने सुशासन समन्वय विभाग का एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया- फोटो : KATRA