{"_id":"61e9aaf45cb2e90162534721","slug":"meeting-katra-news-jmu2522884126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को लेकर किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को लेकर किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेते दन्य संगठनों के सदस्य
- फोटो : KATRA
कटड़ा। गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी से आयोजित होने वाले साप्ताहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को लेकर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने केशव आश्रम में बैठक की। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सदस्यों के सुझाव लिए गये।
बैठक की अध्यक्षता प्रांत प्रधान क्रीड़ा भारती जम्मू कश्मीर शिवकुमार शर्मा ने की। मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जम्मू-कश्मीर प्रांत संपर्क प्रमुख अजय शर्मा, जिला संचालक करतन सिंह मन्हास, आदि का कहना हैं कि 23 जनवरी से कटड़ा के हर घर, मोहल्ला, बस्ती सहित हर गांव में आयोजित होने वाले सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें हर किसी की सहभागिता होनी चाहिए।
इसको लेकर बैठक में सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई। उपमंडल में 23 से 29 जनवरी तक विभिन्न जगहों पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। और 30 जनवरी को एक निश्चित स्थान पर विशाल सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन होगा। बैठक में प्रदेश विश्व हिंदू परिषद प्रमुख डॉ. करण सिंह, नगर कार्यवाहक संजय अरोड़ा, प्रचारक राहुल शर्मा, राकेश दुबे, प्रभात सिंह, रेनू अरोरा, राकेश शर्मा, आदि मौजूद रहे।