{"_id":"60fc62a08ebc3e583c223815","slug":"medicine-shops-tea-stalls-and-cafeterias-will-open-till-10-pm-udhampur-news-jmu2401461175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात दस बजे तक खुलेंगी दवा दुकानें, टी स्टाल और कैफेटेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात दस बजे तक खुलेंगी दवा दुकानें, टी स्टाल और कैफेटेरिया
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उधमपुर में रविवार से दवा दुकानें, टी स्टाल व कैफेटेरिया रात दस बजे तक खुल सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। अब लोग रात दस बजे तक दवाई की दुकानों पर जाकर दवाई खरीद सकेंगे। इससे आपात स्थिति में भी लोगों को बहुत मदद मिलेगी। टी स्टाल वालों ने भी अब राहत की सांस ली है। वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही डीसी के साथ बैठक कर सभी दुकानों को खोलने का समय बढ़ाने की मांग की जाएगी।
कोरोना के मामले कम होने के बाद प्रशासन व सरकार की तरफ से दुकानदारों को अनलॉक के तहत बहुत ज्यादा छूट दी गई है। बाजार में सभी दुकानें सुबह सात से शाम सात बजे तक खोली जा रही है। इसके साथ होटल व रेस्टोरेंट को रात दस बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। एक सप्ताह पहले प्रशासन ने सभी ढाबा वालों को भी रात दस बजे तक खोलने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद दवाई की दुकानों के साथ टी-स्टाल व कैफेटेरिया वालों ने भी अपनी दुकानों को दस बजे तक खोलने की मांग को उठाना शुरू कर दिया था।
इनकी तरफ से अपनी मांग को व्यापार मंडल के सामने रखा गया। शनिवार दोपहर को व्यापार मंडल की एक टीम डीसी इंदु कंवल चिब के पास पहुंची और इस मांग को रखा। व्यापार की मांग को ध्यान से सुनने के बाद डीसी ने अब दवाई की दुकानों के साथ टी-स्टाल व कैफेटेरिया वालों को रात दस बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। अब लोगों को दवाई की सुविधा रात दस बजे तक मिल सकेगी। इससे पहले दवाई की दुकानें शाम सात बजे बंद हो जाती थी और लोगों को जब सात बजे के दवाई की जरूरत पड़ती थी तो वह जिला अस्पताल परिसर में मौजूद दुकान पर जाने को मजबूर हो जाते थे। कई लोगों को इसके लिए कई किलोमीटर का लंबा सफर तय कर जिला अस्पताल आना पड़ता था। लेकिन अब उनको अपने घर के नजदीक ही रात दस बजे तक दवाई की सुविधा मिल सकेगी। व्यापार मंडल के उप प्रधान राहुल ने बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल डीसी के साथ बैठक कर सभी व्यापारियों की परेशानी को रखेगा और दुकानों को खोलने का समय बढ़ाने की मांग करेगा। उम्मीद है कि हालात में सुधार होने पर उनकी मांग को पूरा किया जाएगा।