{"_id":"68ab70b20b902f62d201cc28","slug":"marothi-no-health-facilities-peoples-face-problems-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126677-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मारौठी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, इलाज के लोग पीएचसी लाटी जाने पर मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मारौठी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, इलाज के लोग पीएचसी लाटी जाने पर मजबूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मारौठी पंचायत में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए हेल्थ सब सेंटर बनाया गया है लेकिन इसमें पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।
यह सेंटर मौजूदा समय में कॉमन फेसिलिटी सेंटर में चल रहा है। हालांकि इस सेंटर पर तकरीबन क्षेत्र के साथ साथ आसपास के कई पंचायतों के लोग स्वास्थ्य सुविधा के लिए निर्भर हैं। क्षेत्र के लोग इलाज के लिए 20 किलोमीटर दूर पीएचसी लाटी में जाकर इलाज करवाने पर मजबूर है।
हालांकि कई बार स्थानीय लोगों द्वारा विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द सेंटर की इमारत बनाने की गुहार लगाने के साथ ही मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर चुके है। लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
इस संदर्भ में पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह का कहना था कि क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए विभाग की ओर से सेंटर तो बनाया गया है। लेकिन उसके बावजूद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से न मिल पाने के कारण इलाज के लिए लाटी जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र के साथ लगते कई अन्य गांवों के लोग भी इस सेंटर पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए निर्भर है उसके चलते विभाग को इस सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए ताकि लोगों को इलाज के लिए 20 किलोमीटर का सफर तय कर न जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाली कई प्रशासनिक बैठकों में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया जा चुका है लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस सेंटर पर तकरीबन 7 हजार के करीब आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्भर है। लेकिन सेंटर में सुविधाएं न होने के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक बार फिर से विभाग व प्रशासन से जल्द से जल्द सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
कोट..
सब टर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विभाग के अधिकारियों से जल्द ही बात की जाएगी ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
-बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक चिनैनी।