फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mahamayi's glory in Devikanagari on Shardiya Navratri

शारदीय नवरात्र पर देविकानगरी में महामाई की धूम

विज्ञापन
Mahamayi's glory in Devikanagari on Shardiya Navratri
उधमपुर। शारदीय नवरात्र में देविकानगरी महामाई के रंग में रंगने को तैयार हो रही है। नवरात्र के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों पर स्थित मंदिरों को सजाया जा रहा है, साथ ही कई स्थानों पर लोग नवरात्र के दौरान निकाले जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, कोरोना संकट के कारण इस बार भी शहर में रामलीला मंचन नहीं होगा।
विज्ञापन

जब भी कोई अध्यात्मिक पर्व होता है तो देविकानगरी के लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। कुछ ऐसा ही नवरात्र के दौरान भी देखने को मिलेगा। नवरात्र को ध्यान में रखते हुए मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है, जहां वीरवार को पहले नवरात्र पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का स्नान करने व पूजा अर्चना के लिए तांता लग जाएगा। शहर के टी मोड़ इलाके में स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के हर तरह के प्रबंध किए जा रहे हैं। शारदा माता मंदिर के लिए निकाले जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसके अलावा शिवसेना की तरफ से रविवार को निकाली जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारियां में जोरों से चल रही हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान सबसे अधिक श्रद्धालु टी मोड़ स्थित काली माता मंदिर में ही जाते हैं। कोरोना को ध्यान में रखते हुए कई तरह की सावधानियां बरती जा रही है। श्रद्धालुओं को मास्क पहन कर और सामाजिक दूरी का ख्याल रख कर ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर कड़ी सुरक्षा में देविकानगरी
नवरात्र को लेकर इस बार पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर भी जवान तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग को भी कड़ी सुरक्षा में ले लिया गया है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

दशहरा पर नहीं होगा रावण दहन
कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए लगातार दूसरे वर्ष भी दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला नहीं जलाया जाएगा और झांकी भी नहीं निकाली जाएगी। इसके साथ शहर में रामलीला का भी मंचन नहीं किया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए दशहरा उत्सव कमेटी ने यह निर्णय लिया है। दशहरा का पर्व शहरवासी अपने घरों में ही मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed