{"_id":"580d0c984f1c1bce75bc20d0","slug":"maha-vishnu-yagna-puarnahuti-with-ultra-rich","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णाहुति के साथ अति महा विष्णु यज्ञ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णाहुति के साथ अति महा विष्णु यज्ञ संपन्न
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
यज्ञ के समापन अवसर पर पूर्णाहुति देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के लिए शहीद हुए जवानों की याद में अगार बल्लिया विजयपुर में तेरह तारीख से जारी अति महा विष्णु महायज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। बाल संत श्री योगेश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में हुए यज्ञ के आखिरी दिन आहुतियां देने और यज्ञ पंडाल की परिक्रम करने वालों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
इससे पहले रोजाना की भांति सुबह हवन की शुरुआत की गई, जिसमें 700 से ज्यादा लोगों ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालीं। इसके बाद दोपहर को हुए विशेष पूजन के बाद प्रधान हवन कुंड में पूर्णाहुति डाली गई। रविवार को यज्ञ के दौरान परिक्रमा करने वालों की भी अच्छी खासी भीड़ उमड़ी और लोगों में ज्यादा से ज्यादा परिक्रमा करने की होड़ मची रही।
विज्ञापन
कई लोगों ने नाचते गाते हुए तो कई लोगों ने दंडवत परिक्रमा की। हवन के संपन्न होने पर मौके पर आई लोगों की भीड़ के द्वारा वहां पर लगाये गए भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया गया।
विज्ञापन
हेलीकाप्टर से की गई फूलों की बारिश
रविवार को यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञशाला पर हेलीकाप्टर से की गई पुष्प बारिश से यज्ञ में आए हुए गदगद हो गए। यह वहां मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। दोपहर बाद तीन बजे के करीब जैसे ही हेलीकाप्टर आसमान में दिखाई दिया, वैसे ही पंडाल के अंदर और बाहर मौजूद लोगों ने जयघोष शुरू कर दी। इसके बाद हेलीकाप्टर से यज्ञशाला के चारों तरफ रंग-बिरंगे फूलों की बारिश की गई। इस दौरान आसमान से गिर रहे फूलों को अपनी झोली में डालने वालों में तो खासा उत्साह देखा गया।