फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maa vashno devi

भीषण गर्मी में भी भवन पहुंच रहे 34 से 40 हजार श्रद्धालु

विज्ञापन
maa vashno devi
कटड़ा। गर्मी बढ़ने के बावजूद इन दिनों दर्शन करने आने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा देखने मिल रहा है। हर दिन 35 से 40 हजार भक्त माता के भवन में माथा टेकने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को शाम सात बजे तक 31540 के श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि, कक्ष बंद होने में अभी तीन घंटे शेष थे। वहीं, बुधवार को 40254 भक्तों ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। मंगलवार को यह संख्या 35865 रही थी। सप्ताहांत में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर यात्रा को धर्मनगरी में ही रोक दिया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर मौसम खुला रहने के कारण कटड़ा से सांझी छत तक हेलिकॉप्टर सेवा और अर्द्धकुवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा सुचारु रूप से चल रही है। वहीं, भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा भी जारी है। हालांकि, बुधवार को तेज हवाएं चलने पर शाम चार बजे के बाद रोपवे बंद कर दिया गया था। इससे हजारों यात्री मायूस लौटे। प्रचंड गर्मी होने के कारण बाणगंगा में स्नान करने वाले भक्तों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed