{"_id":"6199388ee9592d1cda557033","slug":"low-voltage-udhampur-news-jmu248262262","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वोल्टेज की समस्या से जंवाल मोहल्ला वासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वोल्टेज की समस्या से जंवाल मोहल्ला वासी परेशान
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। हरतयान पंचायत के वार्ड 6 के जंवाल मोहल्ले में दो वर्षों से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या अब गंभीर हो चुकी है। इसके चलते बच्चों की शिक्षा पर भी गहरा असर पड़ रहा है।
गांववासियों का कहना है कि खपत क्षमता के मुताबिक ट्रांसफार्मर न होने के कारण दो वर्षों से लोग कम वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। इसके कारण दैनिक कामों के अलावा बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। कम वोल्टेज की समस्या के कारण सर्दी और गर्मी में इस्तेमाल होने वाले अधिकतर बिजली संचालित उपकरण मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं।
क्षेत्र के पूर्व सरपंच संजय शर्मा ने कहा कि विभाग समस्या को जानते हुए भी इसे दूर करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कई बार उन्होंने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से गांव में उच्च क्षमता का बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिसके कारण लगभग दो वर्षों से क्षेत्रवासी कम वोल्टेज की समस्या को झेल रहे हैं। अब इसमें काफी इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांववासी बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। रात में वोल्टेज और भी कम हो जाते हैं। जिसकी वजह से शाम ढलते ही क्षेत्र अंधकार में डूब जाता है। लोगों को खाना बनाने व खाने जैसे कार्य भी दीये की रोशनी में करने पड़ रहे हैं। बच्चों की शिक्षा पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए, जिला प्रशासन से अपील है कि गांव में जरूरत के मुताबिक ट्रांसफार्मर लगाकर ग्रामीणों को इस समस्या से राहत दिलाई जाए।