फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Long jam due to four wheeler entering the restricted area

प्रतिबंधित क्षेत्र में चौपहिया वाहन घुसने से लगा लंबा जाम

विज्ञापन
Long jam due to four wheeler entering the restricted area
उधमपुर। नगर के मुखर्जी बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित किनारे से कुछ चौपहिया वाहन घुसने से दोपहर एक बजे लंबा जाम लग गया। इसके कारण राहगीरों को पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आधे घंटे के बाद जाम खुलने के बाद लोगों को राहत मिली और वाहनों रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों ने बताया कि नगर के इस क्षेत्र में रोजाना जाम लगने की वजह से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। बाजार की तंग सड़क में चौपहिया वाहनों की आवाजाही से रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने रामनगर चौक की तरफ से बाजार में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। उधर, गोल मार्केट की तरफ से भी अगर एक भी चौपहिया वाहन जब मुखर्जी बाजार से रामनगर चौक की तरफ गुजरता हैं, तो लंबा जाम लग जाता है। रविवार को रामनगर चौक की तरफ से तीन कारें मुखर्जी बाजार में प्रवेश कर गई थीं, जिस कारण आधे घंटे तक जाम की परेशानी उठानी पड़ी है। इसलिए प्रशासन को मुखर्जी बाजार में जाम की समस्या को दूर करने के लिए गोल मार्केट की तरफ से भी चौपहिया वाहनों के प्रवेश को बंद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed