फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Lockdown

आज उधमपुर में खुलेंगी केवल फल, सब्जी, दूध व दवाई की दुकानें

विज्ञापन
Lockdown
उधमपुर। जिले में रविवार को लॉकडाउन सख्ती से लागू किया जाएगा। दिन में केवल फल, सब्जी, दूध और दवाई की दुकानें ही खुलेंगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए व्यापार मंडल को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, व्यापार मंडल ने प्रशासन से अब सोमवार को नागा के दिन बाजार को खोलने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

सरकार ने शुक्रवार शाम को साप्ताहिक लॉकडाउन को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं। इसी को लेकर अब जिला प्रशासन ने भी नई गाइडलाइंन जारी कर दी हैं। जानकारी के अनुसार शाम को व्यापार मंडल की एडीसी के साथ बैठक हुई, जिसमें प्रशासन के अधिकारियों ने मंडल को बताया कि रविवार को बाजार में केवल फल, सब्जी, दूध और दवाई की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी जाएगी। जबकि, किराना सहित सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इसके साथ किसी को भी बिना किसी कारण बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

मंडल के वरिष्ठ उपप्रधान विजय कुमार ने बताया कि उपराज्यपाल के आदेश के बाद अब हर शनिवार व रविवार को सख्ती के साथ लॉकडाउन रहेगा, और केवल दूध, दवाई, फल व सब्जी की दुकानों को ही खोलने की अनुमति मिलेगी। सोमवार को नागा का दिन होता है। अगर सोमवार को भी बाजार बंद रहता है तो उनको तीन दिन तक दुकानों को बंद रखना पड़ेगा। इसलिए, प्रशासन से अपील की है कि सोमवार को नागा के दिन दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। साप्ताहिक लॉकडाउन में मंडल प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि रविवार को इसको लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed