फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   lockdown

लॉकडाउन के बीच गर्मी ने छीनी बाजारों की रौनक

विज्ञापन
lockdown
उधमपुर। बाजार में सभी दुकानें खुलने के बाद भी रौनक नहीं नजर आ रही है। दोपहर12 बजे तक तो लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके बाद बाजार में वीरानी छा जाती है। मंगलवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रही और दुकानदार शाम पांच बजे तक ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन 4.0 में सभी दुकानें खुलने पर लोगों को तो राहत मिल चुकी है, लेकिन उम्मीद के अनुसार ग्राहक न पहुंचने पर दुकानदारों को मायूसी मिल रही है। मंगलवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रही। सुबह नौ बजे जब बाजार खुला तो लोगों का पहुंचना शुरू हो गया, लेकिन दोपहर 12 बजे तक लोग सामान खरीद कर घरों को लौट गए थे। इसके बाद दुकानदार ग्राहकों के पहुंचने का इंतजार करने लगे। कोर्ट रोड में दोपहर के समय थोड़ी रौनक नजर आई, लेकिन शहर के बाकी के हिस्सों में चंद लोग ही नजर आए। कुछ स्थानों पर तो वीरानी छाई नजर आ रही थी।
विज्ञापन

दुकानें तो खुली हुई थी, लेकिन दुकानों के अंदर खरीदार नजर नहीं आ रहे थे। इससे दुकानदार काफी मायूस थे। दुकानदारों का कहना था कि दुकानें खुलने के बाद भी उम्मीद के अनुसार बिक्री नहीं हो रही है। यात्री वाहन न चलने के कारण ग्रामीण इलाकों से ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जब तक यात्री वाहन नहीं चलेंगे तब तक तो उनको इसी तरह से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शाम के पांच बजते ही दुकानें बंद होने लगी और फिर शाम साढ़े पांच बजे तक बाजार पूरी तरह से वीरान हो चुका था और बाजार में केवल सुरक्षाबल नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed