फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   land dispute

दो भाइयों में जमीनी विवाद पर हुई हाथापाई, छोटे भाई की मौत

विज्ञापन
land dispute
उधमपुर। उधमपुर से सटे चक्खड़ गांव में दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद के चलते हुई हाथापाई में छोटे भाई की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद बड़ा भाई मौके से फरार हो गया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की है। चक्खड़ निवासी गुलाम दीन के दो बेटों के बीच जमीनी विवाद में कहासुनी हुई। इस दौरान बात ज्यादा बढ़ गई तो दोनों भाइयों के परिवार भी इस लड़ाई में शामिल हो गए। जल्द ही बात कहासुनी से लाठी डंडों पर पहुंच गई। इस दौरान बड़े भाई नूर अली (55) ने छोटे भाई शरीफ दीन (45) पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

छोटे भाई पर उसका गुस्सा इतना प्रबल था कि लाठियों से पीट-पीटकर उसने शरीफ दीन को मौत के घाट उतार दिया। इसके उपरांत मौके की नजाकत को समझते हुए वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो उसने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल पहुंचाया। साथ ही चश्मदीदों से पूछताछ कर फरार नूर अली की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में अधिक जानकारी साझा नहीं की है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम को जानकारी मिली थी कि उधमपुर के चक्खड गांव में गुज्जर जाति के दो भाइयों नूर अली और शरीफ दीन दोनों पुत्र गुलाम दीन और उनके परिवारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हाथापाई हुई। इसमें छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed