फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kundel bridge should be constructed soon

कुंडेल पुल का शीघ्र किया जाए निर्माण

विज्ञापन
Kundel bridge should be constructed soon
किश्तवाड़। मचैल तहसील मुख्यालय परिसर में वीरवार को गुज्जर बक्करवालों ने प्रदर्शन कर कुंडेल पुल का निर्माण करने की मांग उठाई है। वहीं, इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

सनद रहे कि 27 जुलाई को बादल फटने से पाडर के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था। इसमें सबसे अधिक नुकसान कुंडेल गांव में हुआ था, जहां कुछ दुकानें, शौचालय सहित पुल भी बह गया था। मचैल व चिशोती के लिए बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है। वीरवार को गुज्जर बक्करवालों ने मचैल में सरपंच जगमत नरबू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर जल्द कुंडेल पुल का निर्माण करने की मांग उठाई है। रंगेल सिंह ने बताया कि मचैल इलाके में 400-500 गुज्जर और बक्करवालों के डेरे हैं जो सितंबर में कठुआ, सांबा व बिश्नाह आदि इलाकों के लिए लौटते हैं। लेकिन कुंडेल पुल के क्षतिग्रस्त होने से लौटना मुश्किल है। अन्य रास्ते से मवेशियों के साथ जाना मुश्किल है। इस दौरान मचैल निवासी संसार चंद, दुलार सिंह, धनंतर सिंह, गुज्जर बक्करवाल-फारूक अहमद, बशारत, जमील अहमद, मंजूर अली, रकीब गुज्जर, जबार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed