फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kishtwar, DC Pankaj Kumar Sharma, Held Meeting, Har Ghar Tiranga

Udhampur News: उपायुक्त ने हर घर तिरंगा अभियान में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
Kishtwar, DC Pankaj Kumar Sharma, Held Meeting, Har Ghar Tiranga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने दो से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों का आकलन करने के लिए शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को इसमें अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण दो से आठ अगस्त, दूसरा चरण नौ से 12 अगस्त और तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। अतिरिक्त उपायुक्त पवन कोतवाल ने तीनों चरणों में नियोजित गतिविधियों की जानकारी दी। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर रंगोली प्रतियोगिताएं, तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और तिरंगा बाइक रैलियां निकाली जाएंगी। उन्होंने समावेशी समारोहों के महत्व पर भी जोर दिया। सभी से जाति, पंथ या रंग के भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और देशभक्ति के साथ इस अभियान में भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अभियान अवधि के दौरान ध्वजारोहण समारोह आयोजित करने और सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों, पुलों, होटलों और प्रमुख सार्वजनिक बुनियादी ढांचों पर रोशनी करने का निर्देश दिया। एएसपी नरेश सिंह ने उपायुक्त को अभियान के सुरक्षित और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किए गए व्यापक सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। हर घर तिरंगा अभियान के साथ-साथ एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। जिले की सभी पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। इसमें किश्तवाड़ के ऐतिहासिक चौगान मैदान में एक विशेष मेगा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराने की अपील की और आम जनता को अपने घरों और स्कूलों में गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी से इस अभियान को पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाने का आग्रह किया।

उपायुक्त ने हर घर तिरंगा अभियान के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सार्वजनिक वितरण विभाग, स्वच्छता आदि सहित आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं से संबंधित व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed