फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kisan Bhawan should be constructed in Udhampur

उधमपुर में करवाया जाए किसान भवन का निर्माण

विज्ञापन
Kisan Bhawan should be constructed in Udhampur
उधमपुर। किसान वेलफेयर सभा उधमपुर की बैठक उपप्रधान परस राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों से सबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से किसान भवन बनाने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया गया। किसानों ने कहा कि किसान सभा लंबे समय से किसान भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग उठाती आई है। इसकी फाइल डीडीसी कार्यालय में पड़ी है। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर मांग को पूरा किया जाए। वहीं, तहसील मोंगरी में नायब तहसीलदार के रिक्त पद को भरा जाए। उन्होंने कहा कि तहसील मोंगरी में नायब तहसीलदार का पद काफी समय से रिक्त है। टीएसओ मोंगरी भी पंचैरी में कार्यरत हैं, जहां टीएसओ की पोस्ट सेक्शन ही नहीं हैं।

ऐसे में मोंगरी के किसानों को ऑनलाइन राशन कार्ड सेवा के लिए दिक्कत हो रही है। उन्हें हमेशा की तरह राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसलिए उनकी अपील है कि संबंधित टीएसओ को तत्काल मोंगरी में स्थानांतरित किया जाए। मौसम के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग अभी तक मुआवजे के लिए कोई कदम नहीं है। इसलिए मांग है कि जल्द मुआवजा दिया जाए। बैठक में सभा के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञान सिंह, सचिव विश्वनाथ, संयुक्त सचिव कृष्ण सिंह भमागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed