फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Khalsa team seven positions

खालसा टीम का सातों पदों पर कब्जा

Wed, 18 Nov 2015 01:40 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Khalsa team seven positions

व्यापार मंडल के चुनावों में खालसा टीम ने सभी सातों पदों को जीत लिया। इसके खालसा टीम में से सबसे अधिक वोट उपप्रधान विजय कुमार को मिले। मुकाबला एकतरफा रहा। दूसरे नंबर पर विक्रम सिंह सलाथिया टीम के उम्मीदवार रहे। कमल और जुगल पैनल काफी पिछड़ गया। मतगणना के बाद सुरेंद्र सिंह खालसा टीम को विजयी घोषित किया गया।

विज्ञापन


खालसा टीम में से वरिष्ठ उप प्रधान पद पर विजय कुमार, उप प्रधान नरेंद्र कुमार, महासचिव अनिल वसंती, संयुक्त सचिव दीपांकर गुप्ता, सचिव संजीव शर्मा, कैशियर कुलदीप गुप्ता ने भारी अंतर से चुनाव जीता। नंबर गेम में प्रतिद्वंद्वी नजदीक भी नहीं पहुंच सके। शुरू से ही खालसा टीम ने बढ़त बनाई थी।
विज्ञापन


विक्रम सिंह सलाथिया टीम से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सतीश बारिया, उप प्रधान पर अरुण, महासचिव पद पर पवन रिगड़ा, सचिव पद पर संजय कुमार, संयुक्त सचिव पद पर राज कुमार और कैशियर पद पर कौशल गुप्ता चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल गुप्ता टीम से वरिष्ठ उपप्रधान पद पर राहुल, उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर कोई नहीं, सचिव पद पर संजय गुप्ता, संयुक्त सचिव पद पर विकी, कैशियर पद पर कृष मैदान में थे। जुगल पैनल से वरिष्ठ उपप्रधान पद पर राहुल, उपप्रधान पद पर राहुल, महासचिव पद पर संजय, संयुक्त सचिव पद पर राकेश शर्मा और कैशियर विकास फडिया ने चुनाव लड़ा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed