{"_id":"68c098ec490e0bc8f80e5b95","slug":"katra-vaishno-devi-yatra-stopped-15th-day-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102360-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 15 दिन की यात्रा स्थगित, कटड़ा शहर सहित मां वैष्णो देवी का दरबार पड़ा वीरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 15 दिन की यात्रा स्थगित, कटड़ा शहर सहित मां वैष्णो देवी का दरबार पड़ा वीरान
विज्ञापन
कटड़ा में भवन मार्ग पर बंद पड़ीं दुकानें। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। 15 दिन से मां वैष्णो देवी की यात्रा लगातार स्थगित चल रही है। इससे मां वैष्णो देवी भवन, सभी मार्ग यहां तक की धर्मनगरी कटड़ा वीरान पड़ा है।
यात्रा स्थगित होने से कटड़ा में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें आदि पूरी तरह से बंद हैं। बीते 26 अगस्त को भवन मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन के उपरांत श्राइन बोर्ड द्वारा मां वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया गया था जो अब भी स्थगित है। यात्रा को एक बार फिर सुचारु करने को लेकर श्राइन बोर्ड के साथ ही प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं । सभी यात्रा मार्गों को दुरुस्त करने के साथ ही सुरक्षित करने को लेकर कार्य लगातार जारी हैं।
भवन परिसर के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों आदि पर साफ-सफाई के साथ ही रंग-रोगन का काम चल रहा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मां वैष्णो देवी की यात्रा जल्द शुरू हो सकती है। विशेष कर मां वैष्णो देवी के पारंपरिक मार्ग पर अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र में जगह-जगह हुए भूस्खलन को लेकर आया मलबा आदि हटाया जा चुका है परंतु बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने को लेकर काम लगातार जारी है। इसकी समीक्षा निरंतर श्राइन बोर्ड द्वारा की जा रही है।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन वैश्य के साथ ही अन्य अधिकारियों की ओर से लगातार भवन का दौर कर प्रगति का जायजा लिया जा रहा है। यात्रा शुरू करने से पहले श्राइन बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सभी मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित हों। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आए।
विज्ञापन
संभावना है कि जारी सप्ताह में श्राइन बोर्ड मां वैष्णो देवी की यात्रा को दोबारा शुरू कर सकता है। कटड़ा में रुके थोड़ेश्र बहुत श्रद्धालु भी यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।