{"_id":"6872ad2ac57e8c917300e8f4","slug":"katra-vaishno-devi-yatra-rain-helicopter-service-suspend-katra-news-c-309-1-sjam1002-102114-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश से श्रद्धालुओं को मिली राहत, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश से श्रद्धालुओं को मिली राहत, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
विज्ञापन
त्रिकूट पर्वत पर पड़ी ढूंढ घोड़े पर सवार होकर श्रद्धालु भवन की ओर जाते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मूसलाधार बारिश के चलते शनिवार सुबह राहत मिली। बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने सुकून पहुंचाया और वातावरण को शीतल बना दिया।
बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। कम दृश्यता के कारण हेलिकॉप्टर सेवा को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे उन श्रद्धालुओं को थोड़ी असुविधा हुई जो हवाई मार्ग से भवन तक की यात्रा करने वाले थे। हालांकि मौसम की चुनौती के बावजूद बैटरी कार सेवा और भवन से भैरव घाटी के लिए रोपवे सेवा सामान्य रूप से जारी रही। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को यात्रा में अधिक असुविधा न हो और सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जाए।
बारिश के दौरान भी मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। भक्तों ने बारिश में भीगते हुए ‘जय माता दी’ के जयघोष के साथ यात्रा जारी रखी। सुरक्षा बल और श्राइन बोर्ड के कर्मचारी लगातार तैनात रहे और श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बारिश के दौरान सावधानी बरतें। उपयुक्त वस्त्र पहनें और मार्गों पर विशेष ध्यान रखें। संवाद