{"_id":"6a4ebd61e01ded744f0be638","slug":"katra-roads-turn-into-ponds-clogged-drains-cause-trouble-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103746-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा की सड़कें बनीं तालाब, नाले जाम होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा की सड़कें बनीं तालाब, नाले जाम होने से परेशानी
Thu, 09 Jul 2026 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी में तेज बारिश में प्रशासन की तैयारियों की खुली पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में तेज बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। शहर के कई हिस्सों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। खासकर मुख्य सड़कें। नाले जाम होेने से परेशानी बढ़ गई है। अधिक परेशानी काउंटर नंबर-2 से मुख्य अस्पताल जाने वाले मार्ग पर हुई। सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि गड्ढों का पता नहीं चलता है। ऐसे हर कदम जोखिम भरा बन जाता है। मुख्य बस स्टैंड सहित उधमपुर रोड पर भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
सड़क किनारे बने नाले जाम पड़े हैं। इससे बारिश का पानी सड़क पर फैल रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बारिश का पानी दुकानों के बाहर जमा होने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इससे व्यापार पर असर पड़ रहा है।