{"_id":"68c09727ab40e60efe09cbf3","slug":"katra-labour-union-request-for-help-to-lg-katra-news-c-309-1-sjam1002-102361-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मजदूर दस्तकार यूनियन ने उपराज्यपाल से की मदद करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मजदूर दस्तकार यूनियन ने उपराज्यपाल से की मदद करने की अपील
विज्ञापन
मजदूर दस्तकार यूनियन के नेता व अन्य लोग मदद की गुहार लगाते हुए
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के स्थगित होने से कटड़ा तहसील के हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी पर गहरा असर पड़ा है। इस संबंध में मज़दूर दस्तकार यूनियन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित प्रदेश सरकार से प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत एवं मुआवजा पैकेज की घोषणा करने की अपील की है।
यूनियन के उप प्रधान बंसी लाल शर्मा ने कहा कि यात्रा पर प्रतिवर्ष मजदूर, रेहड़ी वाले, पोनिवार, दुकानदार, कारीगर एवं अन्य दैनिक मजदूरी करने वाले लोग अपनी आजीविका के लिए निर्भर रहते हैं। यात्रा रुकने से इनकी आय का प्रमुख स्रोत बंद हो गया है। कई परिवार पहले से ही आर्थिक दबाव में थे तथा कुछ ने बैंकों से ऋण भी ले रखा है। अब उनकी मासिक किश्तें चुकाना भी असंभव हो गया है, जिससे वे गहन संकट का सामना कर रहे हैं।
बंसी लाल ने उपराज्यपाल से विशेष राहत पैकेज के तहत प्रभावित परिवारों को राशन, गैस सिलेंडर व अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने, बैंकों से लिए गए ऋण पर अस्थायी छूट देने तथा प्रशासन द्वारा अन्य उपयुक्त कल्याणकारी कदम उठाने का आग्रह किया है।