फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, himkoti track

Udhampur News: सुबह दो घंटे खुलने के बाद हिमकोटि मार्ग फिर आवाजाही के लिए बंद

Mon, 09 Sep 2024 04:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 09 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
katra, himkoti track
यात्रा पुराने मार्ग से जारी, बैटरी कार सेवा भी बहाल नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के हिमकोटि मार्ग को रविवार सुबह दो घंटे खुलने के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए फिर बंद कर दिया गया है। इस दौरान यात्रा पुराने मार्ग से जारी है। भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हुए मार्ग की मरम्मत का काम जारी रहा। बैटरी कार सेवा भी बंद रही।
इस बारे में श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग की पूरी मरम्मत और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की जांच के बाद ही हिमकोटि मार्ग को खोला जाएगा। क्योंकि, गत रविवार को भूस्खलन के चलते दो महिला यात्रियों की मौत और एक बच्ची घायल हुई थी। साथ ही मार्ग और टीन के शेड को भी काफी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो सितंबर को हादसे के बाद कुछ मरम्मत के बाद श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही की अनुमति दी गई थी। इसके बाद बीच-बीच में मार्ग को कई बार खोला गया। अभी तक बैटरी कार सेवा बहाल नहीं हो पाई है। बरसात में मार्ग पर भूस्खलन होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed