{"_id":"66d8fcce26fe716f320bde94","slug":"katra-culture-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101227-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कुछ उड़ाने भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा अभी भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कुछ उड़ाने भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा अभी भी बंद
Thu, 05 Sep 2024 06:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
पंजीरकरण के बाद 17 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भवन की ओर गए
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी है। मंगलवार की तरह बुधवार को भी त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने के चलते सुबह के समय कुछ उड़ाने भरने के बाद हेलिकाॅप्टर यात्रा प्रभावित रही। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को मायूस होना पड़ा है।
इसके अलावा भी दिनभर श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू के माध्यम से भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। हालांकि, बुधवार को हिमकोटी मार्ग को मरम्मत के बाद पैदल यात्रा के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल, अभी तक बैटरीकार सेवा बहाल नहीं हो पाई है। मार्ग की मरम्मत जारी है।
बुधवार को 17 हजार श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। दिनभर धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां वैष्णो के जयकारों से गूंजता रहा। भवन से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को बादल छाने और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। शाम के समय मौसम काफी सुहावना हो रहा है, जिसका श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
त्रिकुटा पर्वत पर सुबह 11 बजे के वाद धुंध रहने के कारण कटड़ा से सांझी छत्त के लिए कुछ उड़ाने भरने के बाद हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। लेकिन, भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा जारी रही, जिसका श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया है।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 24,500 श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। वहीं, बुधवार शाम छह बजे तक 16,890 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।