{"_id":"688683ac545fdfc1e30efe6f","slug":"katra-child-labour-department-taken-action-katra-news-c-309-1-sjam1002-102171-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भिक्षावृत्ति व बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन सख्त, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भिक्षावृत्ति व बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन सख्त, दी चेतावनी
विज्ञापन
बाल श्रम विभाग के अधिकारी बच्चों को अपने साथ ले जाते हुए बाल श्रम के अधिकारी व पुलिस अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भिक्षावृत्ति और बाल श्रम के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए रविवार को बाल श्रम उन्मूलन विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान धर्मनगरी कटड़ा से लेकर अर्धकुंवारी तक के क्षेत्रों में गश्त करते हुए अधिकारियों ने कई ऐसे बच्चों को पकड़ा जो यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने की गतिविधियों में लिप्त थे।जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से श्रद्धालुओं द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बच्चे यात्रा मार्ग पर लोगों से पैसे मांगते हैं। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना भी करना पड़ता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बाल श्रम विभाग के अधिकारी मोहम्मद सलीम और सौरभ के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ऐसे बच्चों को पकड़ा और उनके अभिभावकों को मौके पर बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि दोबारा ऐसे मामले सामने आते हैं तो संबंधित परिवारों और बच्चों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में दुकानदारों से भी अनुरोध किया गया कि वे किसी भी नाबालिग बच्चे से काम न करवाएं। अगर दुकानों पर बाल मजदूरी पाई गई तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
बाल श्रम अधिकारी मोहम्मद सलीम ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को सजा देना नहीं बल्कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना है।