फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, ArdhKunwari, Landslide, Work Continue

Udhampur News: अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र के पास मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी

विज्ञापन
Katra, ArdhKunwari, Landslide, Work Continue
भवन मार्ग पर भूस्खलन स्थल से मालवा हटती जेसीबी मशीन
कटड़ा। भवन मार्ग पर अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र के पास गिरा मलबा और पत्थर आदि हटाने का काम वीरवार को भी युद्धस्तर पर जारी रहा। इस मार्ग पर बहुत ज्यादा मलबे के साथ ही पत्थर और चट्टानें आ गई हैं।
विज्ञापन

मार्ग को बहाल करने में एक से दो दिन का समय लग सकता है। जल्द से जल्द यह मार्ग सुचारु हो, इसको लेकर मशीनों के साथ डिजास्टर मैनेजमेंट, आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड कर्मचारी आदि जुटे हुए हैं। इस हादसे में मार्ग पर श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए बने टिन शेडों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह टिन शेड के साथ ही लोहे के एंगल आदि बिखरे हुए हैं जिन्हें वहां से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

राहत कार्य की निगरानी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों की ओर से लगातार की जा रही है। जब तक इस महत्वपूर्ण मार्ग से चट्टानों के साथ पत्थर व मलबा आदि नहीं हटता, मार्ग को सुचारु करना मुश्किल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed