{"_id":"60ca3c648ebc3e2d9e7d4359","slug":"justice-ali-mohammad-magre-started-many-services-in-kishtwar-udhampur-news-jmu237461495","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मागरे ने किश्तवाड़ में शुरू कीं कई सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मागरे ने किश्तवाड़ में शुरू कीं कई सेवाएं
विज्ञापन
किश्तवाड़। न्यायिक अधिकारी मामलों की त्वरित और प्रभावी सुनवाई कर जरूरतमंदों को तुरंत न्याय दिलाया जाए, ताकि उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़े। वहीं, डीसी जिला न्यायालय परिसर के विकास के लिए जमीन चिह्नित करें। यह निर्देश जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण (जेएंडके एलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मागरे ने दिए। सनद रहे कि वह और न्यायमूर्ति विनोद चटर्जी कौल ने जिले का एकदिवसीय दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान जिला न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र, किसोक लीगल डेस्क, लेडीज बार रूम और कानूनी सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही उपमंडल छात्रू में कानूनी सहायता क्लीनिक शुरू किया गया है। न्यायमूर्ति मागरे ने कहा कि कानूनी सेवा प्राधिकरण जरूरतमंद लोगों तक सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
न्यायमूर्ति विनोद चटर्जी कौल ने कहा कि किश्तवाड़ पहला जिला है, जिसमें यह सुविधा शुरू की गई है। विधिक सेवा केंद्र के माध्यम से एक लिटीगेंट जम्मू-कश्मीर की किसी भी अदालत में वर्चुअल मोड से मुकदमा दायर कर सकता है और मुकदमेबाजी और मामलों की स्थिति जान सकता है। स्टांप पेपर की ऑनलाइन खरीद, आधार-आधारित डिजिटल हस्ताक्षर, बुकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मशीनों के संचालन का निरीक्षण भी किया। संतोष व्यक्त किया कि एक वादी का आवेदन केवल एक मिनट के भीतर उच्च न्यायालय में पहुंच गया और दस मिनट में पावती मिल जाएगी। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईपी कोतवाल, डीसी अशोक कुमार शर्मा, एसएसपी शफकत भट, मुख्य न्यायिक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बार एसोसिएशन किश्तवाड़ ने ज्ञापन सौंप कर समस्याएं उठाईं, जिन्हें हल करने का न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मागरे ने आश्वासन दिया है।