फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jewelry and cash from the temple usurped thief

मंदिर से गहने और नकदी ले उड़े चोर

Sun, 14 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Sun, 14 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash from the temple usurped thief

रामनगर से करीब 10 किलोमीटर दूर बसंतगढ़ मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध तरम्यान मंदिर से चोर गहने और नकदी ले उड़े। पुजारी और उनकी पत्नी द्वारा देख लिए जाने पर उन दोनों पर चोरों ने लोहे की रड से हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


किसी तरह पुजारी ने इस घटना की मंदिर कमेटी के सदस्यों को दी तो पुजारी दंपती को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में पुजारी की पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायल पुजारी तीर्थ राम ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह मंदिर से पूजा कर खाना खाने के लिए अपने घर गया। खाने के बाद जब वह अपनी पत्नी के साथ मंदिर लौटा तो मंदिर के ताले खुले देखे। तब उनकी नजर चोरों पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराहट में चोरों ने उन दोनों पर लोहे की रडों से हमला कर दिया, जिससे पुजारी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद चोर मंदिर से गहने और नकदी ले कर वहां से फरार हो गए।

बाद में किसी तरह से पुजारी ने इसकी जानकारी कमेटी के लोगों को दी तो पुलिस को भी सूचना दी गई। फिर पुजारी और उनकी पत्नी रेखा देवी को रामनगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से रेखा की गंभीर हालत को रेखते हुए उधमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


बाद में मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल रामनगर थाना प्रभारी से मिलकर घटना की जानकारी दी। बताया गया कि मंदिर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed