फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

जलशक्ति विभाग के खिलाफ मटके फोड़ कर किया गया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में दिन प्रतिदिन बढ़ रही पानी की किल्लत से परेशान शहर व ग्रामीण इलाकों के लोगों ने शुक्रवार को जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जलशक्ति विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को पानी की बूंद बूंद को तरसना पड़ रहा है। इससे पहले कभी भी उधमपुर में इतनी ज्यादा पानी की किल्लत की समस्या नहीं रही है।
विज्ञापन

दोपहर के समय पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में कार्यालय से मटका रैली निकाली निकाली गई। शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर मटके फोड़ कर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान मनकोटिया ने कहा कि जलशक्ति विभाग पानी की किल्लत को लेकर आंखें मूंद कर बैठा है और आम जनता को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। जिला उधमपुर में हर शहर के साथ पंचायतों में पानी की किल्लत हद से ज्यादा बढ़ गई है, जिसको लेकर विभाग कोई उचित कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा। विभाग के अधिकारी भाजपा नेताओं की चम्मचागिरी करने में व्यस्त हैं और जनता पानी के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर सिर्फ उन्हें खुश कर रहे हैं जबकि आम जनता की बात सुनने के लिए कोई तैयार नही है। इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक थे तो विधानसभा क्षेत्र के हर घर में हर दिन पानी आता था। एक बार मांग करने से हैंडपंप लगता था। उन्होंने अपने कार्यकाल में सैकड़ों हैंडपंप लगाए, लेकिन मौजूदा समय में नया हैंडपंप लगाना तो दूर मरम्मत करने के लिए भी कई महीने इंतजार करना पड़ रहा है। 2014 के बाद ऐसा कौन सा कहर उधमपुर में आ गया जो पानी की सप्लाई में इतनी ज्यादा कटौती कर दी गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारी तो वह विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर सरपंच सुनील मनोहर, सरपंच शिवदेव सिंह, होशियार सिह, अर्शाद मोहम्मद, अशोक कुमार, सरपंच सुषमा देवी, सरपंच बीना देवी, सरपंच उतम सिंह ,सरपंच सोमराज व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed