{"_id":"60c3b4568ebc3e42ac478b75","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-jmu237127351","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से 44 आयु वर्ग को वैक्सीन के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से 44 आयु वर्ग को वैक्सीन के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फिर से विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। दुकानदार, होटल, ढाबा कर्मचारी, दिहाड़ीदार व अन्य कई वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। शुक्रवार को जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शाम तक कुल 2839 लोगों को वैक्सीन लगाई और इसमें 2707 लोग 18 से 44 आयु वर्ग के थे।
करीब दस दिन से जिले में बहुत कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लग पा रही थी। स्वास्थ्य विभाग हर रोज 500 से कम लोगों को ही वैक्सीन लगा पा रहा था। वरिष्ठ नागरिक और 45 से 60 आयु वर्ग के लोग वैक्सीन लगाने के लिए कम संख्या में ही सामने आ रहे थे। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब 18 से 44 आयु वर्ग के लिए विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके लिए अलग से 10 से अधिक वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें विधवा महिलाएं और दिव्यांगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। शुक्रवार शाम तक 18 से 44 आयु वर्ग में कुल 2707 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें 31 दुकानदार, तीन यात्री वाहनों के चालक, नौ कालेज के कर्मचारी, चार कोविड ड्यूटी पर नियुक्त किए गए कर्मचारी, 106 दिहाड़ीदार, चार विधवा महिलाएं, एक दिव्यांग, सात सुरक्षाबल व 113 रिजर्व कैटेगरी में रखे लोग हैं। शाम तक कुल 2839 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने पहली, 45 से 60 आयु वर्ग में 88 लोगों ने पहली और दो ने दूसरी डोज, 26 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 15 ने दूसरी डोज लगवाई है।