फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

रामबन में पस्सियां गिरने से सात घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग, वाहनों की लगीं लंबी कतारें

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर/रामबन। रामबन के सेरी में शुक्रवार सुबह पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब सात घंटे तक बंद रहा। इसके बाद उधमपुर व रामबन में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर फोरलेन हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

सेरी में सुबह करीब सात बजे पहाड़ से पस्सियां गिरने लगीं और राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इसके बाद रामबन में दोनों तरफ वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। जानकारी मिलने पर उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई। दोपहर तक उधमपुर में सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई थी। फोरलेन हाईवे निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। राजमार्ग पर इतना अधिक मलबा था कि इनको जल्द हटाना आसान नहीं था। उधमपुर में ट्रकों के साथ यात्री वाहनों को भी रोका गया था। लंबे इंतजार के बाद जब राजमार्ग नहीं खुला तो यात्री गर्मी से परेशान होकर बाहर निकल आए और इंतजार करने लगे। दिन बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ती चली गई और इसी के साथ चालकों और यात्रियों की परेशानी भी बढ़ने लगी। गर्मी व धूप से बचने के लिए यात्री छांव की तलाश करते नजर आए। कड़ी मशक्कत करने के बाद दोपहर करीब दो बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। पुलिस ने सबसे पहले रामबन के दोनों तरफ फंसे वाहनों को रवाना किया। शाम करीब चार बजे उधमपुर से रोके गए यात्री वाहनों को रवाना किया गया। सैकड़ों की संख्या में जब वाहन एक साथ चलने लगे तो रामबन के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति बन गई। जाम लगने पर वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर रहे। इसके कारण रामबन के रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शाम तक उधमपुर में रोके गए ट्रकों को घाटी की तरफ रवाना नहीं किया था। सेरी में शाम के समय भी पहाड़ से पत्थर गिर रहे थे। पत्थर गिरने के कारण कई बार वाहनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed