{"_id":"6a08b7de85810663350d22e7","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-udh1003-1404-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कार खाई में गिरी, तीन नाबालिग घायल, जीएमसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कार खाई में गिरी, तीन नाबालिग घायल, जीएमसी में भर्ती
विज्ञापन
डोडा। जिले के बबोर इलाके में शनिवार को कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। खाई में गिरने से गाड़ी के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया। तीनों घायलों को जीएमसी डोडा में भर्ती करवाया गया।
अस्पताल प्रशासन और पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल नाबालिगों में साकिब परवाज़ (15) निवासी मालवास डोडा, रेहान (17) निवासी मालवास डोडा, ओवैस (16) निवासी गोवारी गुंदोह शामिल हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीएमसी के प्रिंसीपल देवराज डोगरा ने बताया कि घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
गणपत रोड भी सड़क हादसा, ड्राइवर बाल-बाल बचा
इसके अलावा गणपत रोड पर भी सड़क हादसा होने से टल गया। गाड़ी पलटने के बावजूद ड्राइवर की जान बाल-बाल बची। हादसे का कारण ड्राइवर को अचानक छींक आना बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायज़ा लिया।