{"_id":"69a341f44bcb727d150ef7d0","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1150-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में चार बालिकाओं का टीकाकरण, प्रमाण पत्र दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में चार बालिकाओं का टीकाकरण, प्रमाण पत्र दिए
विज्ञापन
किशोरी को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : kishatwar news
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया। अभियान का उद्घाटन जिला चिकित्सालय किश्तवाड़ में उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने किया। उद्घाटन दिवस पर चार पात्र बालिकाओं को उपायुक्त की उपस्थिति में टीका लगाया गया तथा आवश्यक प्रपत्र भरकर मौके पर ही टीकाकरण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी एक कैंसर उत्पन्न करने वाला वायरस है, जिससे महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर हो सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के लोगों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण पूर्णतः निःशुल्क है और आज से जिला चिकित्सालय किश्तवाड़ में उपलब्ध रहेगा। यह अभियान जिलेभर में तीन माह तक चलाया जाएगा, जबकि खंड स्तर पर इसकी शुरुआत 2 मार्च 2026 से होगी।
विज्ञापन
टीकाकरण उप जिला चिकित्सालय पाडर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मढ़वा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दच्छन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरु, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छात्रू तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आफ्ती सहित सभी चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों में किया जाएगा।