फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: नवरात्र महोत्सव शुरू होने से पहले कटड़ा के साथ लगते सभी प्रमुख मार्गों की हालत सुधारी जाए

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कटड़ा से सटे प्रमुख सड़क मार्गों की दयनीय हालत का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक में मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने सड़कों की खस्ताहाल स्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन

रमेश कुमार ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि वे कब नींद से जागेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से सड़कों की खराब हालत के कारण देशभर से रोजाना कटड़ा पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद विभाग की ओर से केवल टेंडर प्रक्रिया का हवाला देकर कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नवरात्र महोत्सव शुरू होने से पहले कटड़ा के साथ लगते सभी प्रमुख सड़क मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों की दशा हर हाल में सुधारी जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुधार कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी और किसी भी तरह की बहानेबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नवरात्र महोत्सव शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मार्गों की मरम्मत कर उन्हें यातायात के लिए बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कटड़ा-जम्मू मार्ग, कटड़ा-उधमपुर मार्ग, बाणगंगा मार्ग सहित कटड़ा के मुख्य बस स्टैंड और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा होने से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है। मुख्य बस स्टैंड की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां बने बड़े गड्ढों और कीचड़ के कारण श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर सड़क की खराब हालत का मुद्दा कई बार संबंधित पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है लेकिन अभी तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। अब नवरात्र महोत्सव से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को मार्गों की स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed