{"_id":"6a626f224dbec9b459025b7b","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103816-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिशों के कारण हाईवे बंद रहने पर रेलवे ने विशेष ट्रेन कश्मीर के लिए चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिशों के कारण हाईवे बंद रहने पर रेलवे ने विशेष ट्रेन कश्मीर के लिए चलाई
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई
- फोटो : katra news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। पिछले दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन, पत्थर गिरने और सड़क धंसने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तरी रेलवे ने वीरवार को श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच एक विशेष ट्रेन चलाई। जानकारी के अनुसार हाईवे बंद रहने तक ये ट्रेन चलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होने और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाणिज्यिक नियंत्रण (जम्मू) के अनुरोध पर यह विशेष ट्रेन शुरू की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष ट्रेन वीरवार शाम 5:00 बजे श्रीनगर से रवाना होकर रात 8:15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 24 जुलाई को सुबह 8:45 बजे कटड़ा से रवाना होकर सुबह 11:50 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। रेलवे ने बताया कि यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में बनिहाल और कटड़ा के बीच बिना किसी ठहराव के संचालित होगी। संवाद