फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दुकानदारो ने यात्रा बंद रहने से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से जुड़े दुकानदारों और विभिन्न सेवाओं के टेंडर होल्डर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा से मुलाकात की। हाल ही में हुई लगातार भारी बारिश और यात्रा में आई रुकावट के कारण हुए आर्थिक नुकसान से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कई दिनों तक यात्रा प्रभावित रहने और मार्ग बंद रहने के कारण उनकी आजीविका पर गहरा असर पड़ा है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यात्रा रुकने से श्रद्धालुओं की आवाजाही लगभग थम गई। इससे दुकानों, खान-पान के प्रतिष्ठानों और अन्य सेवाओं से जुड़े कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से राहत प्रदान करने तथा प्रभावित दुकानदारों और टेंडर होल्डर्स की समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। विधायक बलदेव राज शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि वे इस पूरे मामले को संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को राहत दिलाने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा और खराब मौसम के कारण प्रभावित हुए लोगों की परेशानियों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर ऐसा समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इससे दुकानदारों और टेंडर होल्डर्स को राहत मिल सके। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक द्वारा दिए गए आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed