{"_id":"69c81d9211d771e43c005f64","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103295-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्रीधर चौक में भव्य शोभायात्रा के साथ माता की प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्रीधर चौक में भव्य शोभायात्रा के साथ माता की प्रतिमाओं का विसर्जन
दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित की गई मूर्तियों को विसर्जन के लिए दुर्गा पूजा समिति के सदस्य वाह
- फोटो : katra news
Link Copied
कटड़ा। बस स्टैंड स्थित श्रीधर चौक में चैत्र नवरात्रों के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा समिति की तरफ से स्थापित भव्य पंडाल में विराजमान माता रानी की प्रतिमाओं का शनिवार को विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों शंकर डोगरा, विनय हीरा, दीपक परोच, नीरज सहित अन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडाल में मां महाकाली, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां वैष्णो देवी की पवित्र तीन पिंडियों की विशाल एवं आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार को विसर्जन के अवसर पर ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय गीतों के साथ मुख्य बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग में नाचते-गाते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा के पश्चात सभी प्रतिमाओं को वाहनों के माध्यम से रियासी की ओर ले जाया गया, जहां चिनाब दरिया में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ उनका विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भावभीनी विदाई देते हुए माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।