{"_id":"69c81d6327b8b65b150efe5b","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103294-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में 45 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में 45 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
विज्ञापन
मुख्य बस स्टैंड के पंजीकरण कक्ष के बाहर श्रद्धालुओं की लगी कतार।
- फोटो : katra news
कटड़ा। नवरात्र के समापन के साथ ही धर्मनगरी कटड़ा में श्रद्धालुओं की संख्या में एक बार फिर भारी इजाफा देखने को मिला। भारी भीड़ के कारण शनिवार शाम 7 बजे पंजाकरण कक्ष बंद कर दिए गए। 45500 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
सप्ताहांत के दिन शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचे। इससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
सुबह से ही यात्रा पंजीकरण कक्ष के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और हर कोई मां के दरबार में शीघ्र पहुंचने को उत्सुक दिखा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से जारी रहीं। भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू और पालकी की पारंपरिक सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं जैसे बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवा भी लगातार संचालित होती रहीं। इससे बुजुर्गों, बच्चों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच श्रद्धालु आरामदायक तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।