{"_id":"695ab2c3d17a0990680fee9d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102908-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर सेवा रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर सेवा रही बाधित
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इससे कुछ समय तक दृश्यता प्रभावित रही।
मौसम की अनिश्चितता का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। हेलिकॉप्टर सेवा सुबह कुछ समय तक संचालित हुई लेकिन कोहरे और बदलते मौसम के चलते बाद में प्रभावित रही। इससे हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा।
हालांकि पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिली। ठंडी हवाओं और मौसम की मार के बावजूद श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ “मां वैष्णो देवी के जयकारे” लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे। रविवार शाम पांच बजे तक 19500 श्रद्धालु आरएफआईडी लेकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
कक्ष बंद होने में अभी काफी समय बाकी था। शाम के समय ठंड में इजाफा होने के कारण जगह-जगह स्थानीय लोगों की तरफ से अलाव जलाकर यात्रियों को सहारा लेते देखा गया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और संबंधित विभागों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे।