फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा में बारिश से हिमकोटी मार्ग 18 घंटे बंद रहा, हेलिकॉप्टर सेवा ठप

विज्ञापन
jammu kashmir news
 श्रद्धालु बाणगंगा में डुबकी लगाते हुए।  - फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी में सोमवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने वैष्णो देवी यात्रा को प्रभावित कर दिया। सोमवार रात भर बारिश होती रही। प्रशासन को सुरक्षा कारणों से हिमकोटी मार्ग को सोमवार रात 7 बजे श्रद्धालुओं और बैटरी कार की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा। इसे मंगलवार दोपहर 1:00 बजे के करीब खोला गया। करीब 18 घंटे हिमकोटी मार्ग बंद रहा। श्रद्धालु प्राचीन मार्ग और तारकोट मार्ग से आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र में भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं चलती रहीं और गहरी धुंध छाई रही। घनी धुंध के कारण हेलीकॉप्टर सेवा पिछले कई दिनों से बाधित है। इससे वरिष्ठ नागरिकों और अस्वस्थ श्रद्धालुओं को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं आई। कई श्रद्धालु बाणगंगा पहुंचकर ठंडे पानी में डुबकी लगाने के बाद जयकारों के साथ पैदल यात्रा पर निकले। यात्रा मार्गों पर प्रशासन और श्राइन बोर्ड के कर्मचारी लगातार तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय दुकानदारों और ढाबा संचालकों ने भी यात्रियों को बरसाती, गरम चाय और हल्के नाश्ते की व्यवस्था कर राहत पहुंचाई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है, जिसके चलते प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने और यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही आगे बढ़ने की अपील की है। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 18000 के करीब से श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंगलवार शाम 4 बजे तक 14000 के करीब श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed