{"_id":"681278b974c84f8a950e007a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101851-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मां वैष्णो के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 65 फीसदी घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मां वैष्णो के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 65 फीसदी घटी
विज्ञापन
कटड़ा। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट जारी है। बीते सप्ताह से पहले प्रतिदिन 30 से 40 हजार श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच रहे थे। मगर आतंकी हमले के बाद आंकड़ा गिरकर 12000 से 15000 के बीच रह गया है। श्रद्धालु यात्रा को लेकर अग्रिम बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं।
कटड़ा होटल व रेस्तरां एसेासिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर का कहना है कि मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर होटल उद्योग को बहुत बड़ा झटका लगा है। अभी तक श्रद्धालु 70 से 85 प्रतिशत के बीच अपनी अग्रिम बुकिंग कैंसिल करवा चुके हैं।
दूसरी और भवन मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि के रूप में कार्य करने वाले करीब 40 प्रतिशत से अधिक मजदूर अपने घरों की ओर रवाना हो चुके हैं। जिला रियासी के चसाना निवासी घोड़ा चालक मोहम्मद दीन का कहना है कि यात्रा में कमी के चलते काम मिलना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर कमरे का किराया और घोड़े का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। इसके चलते मैं भी अपने घर लौट रहा हूं। वहीं माहोर से आए पिट्ठू वर्कर शौकत अली का कहना है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यात्रा में गिरावट आई है। भवन मार्ग पर कार्य करना फिलहाल मुश्किल हो गया है। इसलिए अपने घर जा रहा हूं। वहीं रामबन से पालकी का कार्य करने वाले सुदेश कुमार ने कहा कि वह भी अपने घर लौट रहा है।