{"_id":"6af8b0d26303669f9d049534","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-142929-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पेड़ से चारा काटते करंट की चपेट में आया दंपती, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पेड़ से चारा काटते करंट की चपेट में आया दंपती, पति की मौत
विज्ञापन
डोडा। शहर के यादगार क्षेत्र के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में पेड़ से पशुओं के लिए पत्ते काट रहे 65 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पति को बचाने के प्रयास में पत्नी भी करंट से झुलस गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) डोडा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। महिला का अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक की पहचान सतीश कुमार (65) पुत्र सोहन लाल निवासी कलिहांड, डोडा के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला कांता देवी (60) हैं।
जानकारी के अनुसार, सतीश कुमार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे डोडा के यादगार क्षेत्र के पास एक पेड़ से अपने पशुओं के लिए पत्ते काट रहे थे। बताया जा रहा है कि पेड़ के पास से बिजली की तार गुजर रही थी। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। पति को करंट लगा देख कांता देवी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं और घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को जीएमसी डोडा पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी कांता देवी का उपचार जारी है। उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। घटना किन परिस्थितियों में हुई और करंट लगने का वास्तविक कारण क्या रहा, इसकी जांच की जा रही है।
परिवार के अनुसार, मृतक सतीश कुमार का अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव कलिहांड में किया जाएगा। अचानक हुए इस हादसे से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।