{"_id":"6ae3a38c448449ca13079e70","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-142340-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डोडा में स्वास्थ्य संस्थानों में चलाया गया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डोडा में स्वास्थ्य संस्थानों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
डोडा। सरकारी संस्थानों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष अभियान 6.0 के तहत वीरवार को जिला डोडा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डोडा डॉ. विनोद शर्मा के मार्गदर्शन तथा संबंधित ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए कार्यालय परिसरों की सफाई की और स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। इस पहल का उद्देश्य मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है।
स्वास्थ्य विभाग डोडा ने अभियान के माध्यम से स्वच्छता की आदतों को मजबूत करने, बेहतर सैनिटेशन व्यवस्था बनाए रखने और जिले में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।