{"_id":"6ab6d162c523595853012b50","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-140962-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गंदोह में बंद घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गंदोह में बंद घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
डोडा। जिले के गंदोह तहसील के शाली गांव में एक बंद घर से सोने और चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गंदोह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शाली निवासी बशीर अहमद पुत्र अब्दुल करीम के परिजन वीरवार दोपहर करीब 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच घास काटने के लिए घर से बाहर गए थे। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। परिवार के सदस्य करीब 7:10 बजे वापस लौटे तो उन्होंने घर के ताले टूटे हुए पाए।
घर के अंदर जांच करने पर एक संदूक गायब मिला, जिसमें सोने और चांदी के आभूषण रखे हुए थे। इसके बाद परिवार ने मामले की सूचना पुलिस थाना गंदोह को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ गंदोह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना गंदोह बुलाया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चोरी गए आभूषणों तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।