{"_id":"6ab6d29bc5bbb65fa60594aa","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-140983-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शहर के प्रत्येक व्यापारी और नागरिक तक पहुंचाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शहर के प्रत्येक व्यापारी और नागरिक तक पहुंचाई जाए
विज्ञापन
उधमपुर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को शहर के अधिक से अधिक व्यापारियों और आम नागरिकों तक पहुंचाने को लेकर व्यापार मंडल की टीम ने विद्युत विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें योजना के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ शहर में बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विद्युत विकास विभाग के अधिकारियों ने व्यापार मंडल की टीम से भी आग्रह किया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी शहर के प्रत्येक व्यापारी और नागरिक तक पहुंचाई जाए ताकि पात्र लोग योजना का लाभ उठा सकें। व्यापार मंडल की टीम द्वारा विभाग को आश्वस्त किया गया कि व्यापारियों और आम लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक सहयोग किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी और पूरी टीम ने उधमपुर में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और कमियों को अधिकारियों के समक्ष रखा। टीम ने बिजली व्यवस्था में सुधार, बेहतर आपूर्ति और उपभोक्ताओं को आ रही परेशानियों के समाधान को लेकर विभाग के साथ चर्चा कर जल्द समाधान की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था बेहतर होने से उनके साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। बैठक में मुख्य रूप से एक्सईएन अरुण गुप्ता, एईई विकास थापा, जेई सुदेश कुमार सहित पीडीडी विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं व्यापार मंडल की टीम ने भी बैठक में बिजली व्यवस्था और पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार विभाग के समक्ष रखे।