फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सावन के चौथे सोमवार को लेकर बाजारों में रौनक, पूजा सामग्री की खरीदारी बढ़ी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर के बाजार में पूजन सामग्री से सजी दुकान।  - फोटो : udhampur news
उधमपुर। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को लेकर शहर के बाजारों में अभी से रौनक बढ़ने लगी है। सावन के सभी सोमवार के व्रत रखने वाले श्रद्धालु अंतिम सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को पूजा सामग्री अर्पित करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नत मांगते हैं। इसे लेकर बाजारों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं और दुकानदारों ने श्रद्धालुओं की जरूरत को देखते हुए विशेष पूजा सेट तैयार किए हैं।
विज्ञापन




बाजार में इन दिनों पूजा सामग्री, शिव पूजा से जुड़ी वस्तुओं और शृंगार सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ बाजार में भी खरीदारी तेज होने की उम्मीद है। श्रद्धालु पूजा के लिए एक साथ सभी जरूरी सामान खरीद रहे हैं, जिसके चलते दुकानों पर विशेष सेटों की मांग बढ़ी है। दुकानदारों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष पूजा सेट तैयार किए हैं। इन सेटों में कलश, धोती, पूजा सामग्री, शृंगार का सामान, भगवान गणेश के लिए रूमाल, नंदी के लिए तौलिया समेत कई अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल की गई हैं। बाजार में इन सेटों की कीमत करीब 250 से 300 रुपये तक रखी गई है। एक ही सेट में कई जरूरी सामान उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं को अलग-अलग दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही।
विज्ञापन




कोट
सावन के सोमवार का हमारे लिए विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन के सोमवार से पूरे 16 सोमवार का फल प्राप्त होता है। बाजार में पूजा का सामान एक साथ मिल जाने से खरीदारी आसान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोषी देवी, ग्राहक



सावन के अंतिम सोमवार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। अभी से ग्राहक पूजा का सामान लेने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है, इसलिए हमने पहले से ही पूजा के विशेष सेट तैयार कर लिए हैं।
- मनीश, दुकानदार।

जब से आनलाइन खरीदारी बढ़ी है, तब से कारोबार में काफी कमी आई है लेकिन श्रद्धालु भगवान शिव को चढ़ाने के लिए अलग-अलग पूजा सामग्री खरीद रहे हैं। हमें उम्मीद है कि अंतिम सोमवार को बाजार में अच्छी बिक्री होगी।

- सुनील कुमार, दुकानदार

पंडित पवन सेठ ने बताया कि सावन के आखिरी सोमवार का विशेष महत्व होता है। सुबह 11: 54 से लेकर 12: 44 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। हालांकि पूरा दिन भी भगवान शिव की पूजा- अर्चना के लिए शुभ माना जाता है। पूजा में शिव परिवार के लिए पूरी सामग्री चढ़ाई जाती है। इसमें माता पार्वती के लिए चुनरी, गणेश और नंदी के लिए वस्त्र होते है। इस दिन विशेष रूप से अनाज का दान करना चाहिए। इससे घर में भगवान शिव की कृपा से सुख, समृद्धि और शांती बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed