{"_id":"6a875c86849715d5940f91cd","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-139540-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: आदर्श कालोनी की सीढ़ियों से हटाए गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: आदर्श कालोनी की सीढ़ियों से हटाए गंदगी के ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 3 में एमएच चौक से आदर्श कालोनी की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर गंदगी और मिट्टी के ढेर की समस्या को लेकर 9 अगस्त को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। नगर परिषद की ओर से सीढ़ियों की सफाई कर गंदगी को हटा दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत मिली है।
बारिश के कारण सीढ़ियों पर जमा मिट्टी, कचरे और गंदगी से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यहां से गुजरना मुश्किल हो गया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने समस्या का संज्ञान लिया और सीढ़ियों पर सफाई अभियान चलाकर वहां जमा गंदगी को हटा दिया। अब रास्ता पहले की अपेक्षा साफ नजर आ रहा है और लोगों को आवाजाही में सुविधा मिल रही है।
नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन ने जल्द साफ करवाने का आश्वासन दिया था। परिषद के कर्मचारियों ने मार्ग से न सिर्फ मिट्टी और कचरा बल्कि आस-पास की झाड़ियों को भी साफ कर दिया है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस रास्ते की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बारिश के दौरान दोबारा गंदगी और मिट्टी जमा न हो।