फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: वंदे मातरम के अपमान का आरोप, सलाथिया चौक पर भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। सलाथिया चौक पर भारतीय जनता पार्टी और भाजपा युवा मोर्चा की ओर से कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मोर्चे के जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के गायन को लेकर सामने आए वीडियो पर सवाल उठाते हुए संबंधित नेताओं से स्पष्टीकरण की मांग की।
विज्ञापन



भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि देशभर में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया जा रहा था और स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे सम्मान के साथ मनाया जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम से संबंधित वीडियो सामने आया, जिसमें वंदे मातरम के गायन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की कथित गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि वीडियोे को लेकर देशभर में चर्चा है और भारतीय जनता पार्टी तथा युवा मोर्चा की ओर से संबंधित नेताओं से इन इशारों और पूरे घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मां भारती के सम्मान के लिए भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed