{"_id":"6a820f9711345f79c8048f5d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-139345-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 35 टुकड़ियों ने की कदमताल, तिरंगे को सलामी देकर दिखाया देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 35 टुकड़ियों ने की कदमताल, तिरंगे को सलामी देकर दिखाया देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन
उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह सरकारी बॉयज डिग्री कालेज के मैदान में आयोजित किया गया। डीसी मिंगा शेरपा ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके बाद विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, एनसीसी कैडेट और स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों की 35 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डीसी ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन किया। उन्होंने आजादी के बाद भारत की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल नवाचार, अंतरिक्ष, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रक्षा और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में हुई प्रगति को रेखांकित करते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भी विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
समारोह में परेड की कमान डिप्टी एसपी पालक आनंद ने संभाली, जबकि सेकेंड कमांडर पीएसआई पुष्पेंद्र सिंह मनहास रहे। परेड के दौरान पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड, वन सुरक्षा बल, एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन, सिविल स्क्वाड, फ्लैग ट्रूप, बैंड ट्रूप सहित विभिन्न स्कूल-कालेजों की टुकड़ियों ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा समारोह में वंदे मातरम्, स्वच्छता और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह स्थल पर सुरक्षा बलों की ओर से हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जो लोगों और विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। लोगों को सुरक्षा बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न हथियार, राइफल, पिस्टल और अन्य आधुनिक हथियारों को देखने और उनके बारे में जानने का मौका मिला। समारोह में उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन कुमार गुप्ता, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा, एसएसपी अमृतपाल सिंह, एडीडीसी जुगल किशोर, एडीसी प्रेम सिंह समेत जिला प्रशासन, पुलिस, सेना, वायुसेना, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिणाम में इन टुकड़ियों ने मारी बाजी
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एनसीसी सीनियर डिवीजन के स्कार्ट में पीजी बॉयज कालेज के गर्लस ट्रूप ने प्रथम, महिला कालेज ने द्वितीय और बॉयज कालेज के बॉयज ट्रूप ने तृतीय स्थान हासिल किया। एनसीसी जूनियर डिवीजन में हैप्पी माडल ने प्रथम, ब्रह्म ऋषि बाबा शांति विद्या पीठ ने द्वितीय और इंदिरा मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं सिविल स्कार्ट में ब्रह्म ऋषि बाबा शांति विद्या पीठ हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम, फ्लैग ट्रूप में माडल हाई स्कूल धनोडी और बैंड ट्रूप में लिटिल फ्लावर कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहीद कैप्टन तुषार महाजन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम, सैनिक को-ऑपरेटिव पब्लिक स्कूल टिकरी द्वितीय और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल चन्नूनता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।