{"_id":"69a3471d95f3c17e0504054c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-133120-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धनवा सलून मे पानी की समस्या को लेकर लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धनवा सलून मे पानी की समस्या को लेकर लोगों का प्रदर्शन
धनवा सलून मे पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : poni news
Link Copied
पौनी। पंचायत धनवा सलून में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ रियासी-पौनी सड़क मार्ग पर सलून की तरह जाने वाले लिंक रोड पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्थानीय लोग पंकज सिंह, हेम राज ने बताया कि बहुत दिनों से क्षेत्रवासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कई दिनों से पानी की आपूर्ति के लिए गुहार लगा रहे हैं लेकिन खाली आश्वासन दिया जाता है। समस्या का समाधान अधिकारी नहीं निकालते हैं। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव करन दीप सिंह भी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में भी जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे सब इंस्पेक्टर बलजीत कौर व सब इंस्पेक्टर राजेश चौधरी ने विभाग के जूनियर इंजीनियर तनवीर से फोन पर बात की, जिन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल होगी, आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता करन दीप सिंह ने कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर गांव में पानी की समस्या हल नहीं हुई और रोजाना पानी नहीं आया तो वह लोगों के साथ मिलकर हाईवे को बंद कर देंगे। इसके साथ ही प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर राजा राम, हंस राज, राकेश कुमार, रत्न सिंह, ठाकुर दास, जोगिंदर सिंह व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।